बुलंदशहर : यूजीसी के विरोध में प्रिंस जादोन की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी
बुलंदशहर, सितम्बर 11 -- बुलंदशहर। सनातन रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस जादोन की भूख हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही। पहासू के गांव फजलपुर में यूजीसी कानून का विरोध करने पर पुलिस ने उन्हें घर में हाउस अरेस्ट कर रखा है। प्रिंस ने भूख हड़ताल शुरू की थी। शुक्रवार को हड़ताल का चौथा दिन है। ग्रामीणों के अनुसार प्रिंस का स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है। गुरुवार को सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी। सनातन रक्षा वाहनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर पुलिस का पहरा बैठा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.