बुलंदशहर, जुलाई 13 -- बुलंदशहर। गुलावठी पुलिस ने मुठभेड़ में मेरठ के शातिर अंतरराज्यीय बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान सलमान पुत्र याकूब निवासी शालीमार गार्डन थाना लिसाड़ी गेट मेरठ के रूप में हुई है। उसके पास से लूटी हुई एक सोने की चेन, बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। शातिर बदमाश ने बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ समेत कई जिलों में लूट, चोरी स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। पांच जुलाई की सुबह गुलावठी सिकंदराबाद मार्ग पर रिटायर्ड फौजी से सोने की चेन की लूट की घटना को भी शातिर बदमाश ने ही अंजाम दिया था। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात्रि गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम सिकंदराबाद अंडरपास के पास संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.