बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- बुलंदशहर। जनपद में शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश के दौर ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। शनिवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जहां एक ओर बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर जलभराव और फसलों को हो रहे नुकसान ने आमजन और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठंडी हवाओं के चलने से मौसम में सिहरन महसूस की जा रही है। लगातार हो रही बारिश ने नगर पालिका के सफाई दावों की पोल खोल दी है। शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर कीचड़ होने से राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों को आवाजा...