बुलंदशहर, मार्च 7 -- कोतवाली देहात की राधिका एन्कलेव निवासी अपूर्व चित्रांश कुदेशिया पुत्र स्व. प्रमोद नारायण सक्सेना ने बताया कि वह अमर सिंह पीजी कॉलेज लखावटी में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। वह एक मार्च को अपने मकान को बंद कर किसी कार्य से जनपद फतेहपुर गए थे। बताया कि छह मार्च की सुबह वापस लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अज्ञात चोर घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए थे। पीड़ित ने बताया कि चोरी हुए सामान की सूची जांच के बाद पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...