बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- बुलंदशहर। नगर के कालाआम क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी के पिता ने अज्ञात व्यक्ति पर पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली में एक मोहल्ला निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री गुरुवार सुबह करीब 7 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन की और संभावित ठिकानों पर तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। परिजनों ने जब किशोरी की मां का मोबाइल फोन चेक किया, तो उसमें एक संदिग्ध नंबर मिला। तहरीर के अनुसार, लापता होने से एक रात पहले करीब 8 बजे किसी अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर बातचीत हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी अज्ञात व्यक्ति ने किशोरी को अपने जाल में फंसाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.