बुलंदशहर, मार्च 2 -- बुलंदशहर। छोटी काशी अनूपशहर में फाल्गुन पूर्णिमा पर दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त में सोमवार को गंगा स्नान किया। जेपी घाट, परशुराम, लाल महादेव, कुंज घाट, त्रिवेणी घाट पर हर-हर गंगे के जयघोष के साथ गंगा स्नान शुरू हुआ। स्नान के बाद परिवार सहित आए श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से हवन, यज्ञोपवीत, बच्चों के मुंडन आदि संस्कार कराए। आस्था मन में लेकर आए श्रद्धालुओं ने स्नान उपरांत भगवान सत्यनारायण कथा का श्रवण कर जरूरतमंदों को दान देकर भोजन कराया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा पर गंगा स्नान करना बेहद पुण्यदायी माना जाता है। सभी घाटों पर भीड़ लगी रही। शिवचौक से लेकर जाह्नवी द्वार तथा जेपी घाट से लेकर मस्तराम बाबा समाधि स्थल तक लगी प्रसाद, रंग, गुलाल की दुकानों से श्रद्धालुओं ने खरीदारी की।

हिं...