बुलंदशहर, जून 15 -- बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने महिला के ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार थाना छतारी क्षेत्र के गांव रिशालु निवासी अवधेश (40 वर्ष) रविवार को अपनी प्रेमिका से मिलने बीबीनगर क्षेत्र के एक गांव आया था। रविवार शाम डायल-112 पर एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों का आरोप है कि महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने अवधेश के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ...