बुलंदशहर, मार्च 23 -- जिले में डायल 112 पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर भी साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। पीड़ित इंस्पेक्टर द्वारा ठगी से पहले बैंक को सूचना देने और कार्ड ब्लॉक करने की अपील के बावजूद जालसाजों ने उनके क्रेडिट कार्ड से हजारों रुपये उड़ा लिए। साइबर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​डायल 112 में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात ऋषिपाल शर्मा का बैंक ऑफ बड़ौदा रेलवे रोड शाखा में खाता है। पीड़ित के मुताबिक, 15 मार्च को उनके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड के कुछ ओटीपी आए। अनहोनी की आशंका होते ही उन्होंने तुरंत बैंक के टोल-फ्री नंबर और साइबर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर कार्ड ब्लॉक करने का अनुरोध किया। ​अगले दिन 16 मार्च को पीड़ित निरीक्षक व्यक्तिगत रूप से बैंक पहुंचे। वहां बैंक मैनेजर ने उन्हें चेक करने के बाद आश्वस्त ...