बुलंदशहर, सितम्बर 18 -- नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर में एक महिला ने अपने पति के दूसरे निकाह से नाराज होकर घर की दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला किदवई नगर के एक व्यक्ति ने पहली पत्नी से कोई संतान न होने के चलते दूसरा निकाह कर लिया था। इसके चलते व्यक्ति और उसकी पहली पत्नी में विवाद रहने लगा। वर्तमान में दोनों पक्षों के मध्य मामला पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन है। बताया कि महिला बीते दिन न्यायालय से तारीख करके घर लौटी थी। उसके बाद उसका पति से विवाद हुआ। विवाद के बाद महिला घर की दूसरी मंजिल पर चली गई। तब तक विवाद की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। महिला ने छत से नीचे छलांग लगा दी। घटना में महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.