बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा नगर में कुछ युवकों ने दुकान पर बैठे युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में पुलिस लाइन रोड निवासी सर्वेश राणा ने तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र अभिषेक की मोहल्ला कृष्णानगर में गारमेंट्स की दुकान है। उनका पुत्र अपनी दुकान पर बैठा था। उसी दौरान मोहल्ले के कुछ युवक वहां पहुंचे और दुकान में घुसकर अभिषेक से मारपीट कर दी। आरोपियों ने लाठी डंडे से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की गुहार लगाई है। नगर पुलिस ने आरोपी रिस्क, निखिल, विनोद एवं अन्य 8-10 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी ने बताया कि नगर पुलिस को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.