बुलंदशहर, मई 13 -- मई की झुलसाने वाली गर्मी और तपिश से परेशान जिले के लोगों के लिए बुधवार की सुबह राहत भरी खबर लेकर आई। तड़के निकली तेज धूप के बाद सुबह करीब नौ बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में धूल भरी हवाओं के साथ बादलों ने डेरा डाल लिया, जिससे उमस और गर्मी के तेवर नरम पड़ गए। सुबह सात बजे से ही सूरज के तल्ख तेवरों ने लोगों को पसीने से तर-बतर करना शुरू कर दिया था, लेकिन नौ बजे हवा की दिशा बदली और आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। ठंडी और धूल भरी हवाएं चलने से बाजार और सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली। सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बादलों की सक्रियता को देखते हुए अगले...