बुलंदशहर, जनवरी 19 -- गुलावठी, संवाददाता। बुलंदशहर-मेरठ हाईवे 334 पर सोमवार रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर ट्रक में जा घुसी गई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गुलावठी थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों में दो की शिनाख्त हो गई है, जिनमें आशुतोष ग्राम डालमपुर थाना सरधना, जिला मेरठ और दूसरा अंकित निवासी सरधना मेरठ के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार कार में सवार तीनों लोग बुलंदशहर से मेरठ के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी। हाईवे 334 गांव चिड़ावक के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए ट्रक में जा घुसी। जिसमें मौके पर ही कार में सवार तीनो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.