बुलंदशहर : घर में घुसकर दंपति और बेटे पर जानलेवा हमला
बुलंदशहर, मई 26 -- बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सहकारी नगर में मामूली विवाद को लेकर पड़ोस में ही रहने वाले चार सगे भाइयों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गृहस्वामी, उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली देहात में गांव सहकारी नगर निवासी पीड़ित सुभाष गिरी पुत्र चंदन गिरी ने बताया कि 25 मई की रात वह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। उसी दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले चार भाई आकाश, मोनू, नीटू और कैलाश पुत्र सोहनपाल गिरी अचानक उनके घर में जबरन घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी।उन्होंने विरोध किया, तो चारों आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब उनकी पत्नी संतोष और बेटा हिमांशु उन्हें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.