बुलंदशहर, मार्च 8 -- सिकंदराबाद कोतवाली के गांव सिरोधन में चोरों ने बीती रात घर का ताला तोड़ करीब बीस लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर में रखे सोने चांदी के आभूषण,नगदी व कीमती सामान चोरी कर ले गए। गांव सिरोधन निवासी दानवीर औद्योगिक क्षेत्र में गार्ड की नौकरी करते हैं। शनिवार की रात वह ड्यूटी पर चले गए। दानवीर ने बताया कि उनकी पत्नी सुमन और पुत्रवधु नेहा घर का ताला बंद कर घेर में सो रही थी। चोरों ने घर का ताला तोड़ अंदर रखे संदूक-अलमारी में से करीब 20 लाख के सोने चांदी के जेवरात और नगदी तथा कीमती सामान चोरी कर लिया। जब सुबह घर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई ।पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...