बुलंदशहर, अगस्त 26 -- बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव जरैना में पति-पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। बताया गया कि जन्मदिन पर केक काटने को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से सदमे में आए पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार गांव जरैना निवासी किसान अमर सिंह का 20 वर्षीय पुत्र नोएडा की एक कंपनी में कार्य करता था। इसी कंपनी में काम करने वाली रामघाट थाना क्षेत्र के गांव नगला सुमाली निवासी 19 वर्षीय ज्योति से उसकी नजदीकियां बढ़ गई थीं। करीब 13 माह पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। 18 अगस्त को दोनों पति-पत्नी गांव जरैना आए थे। 20 अगस्त को ज्योति का जन्मदिन था। वह केक काटकर जन्मदिन मनाने की जिद कर रही थी, जबकि पति जन्मदिन सादगी से मनाने की बात कह रहा था। इसी ब...