बुलंदशहर : किसान की धारदार हथियार से वार कर नृशंस हत्या, पैर भी काटा
बुलंदशहर, सितम्बर 17 -- बुलंदशहर। शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव रानाइच में गुरुवार को 45 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात का पता लगते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार लालाराम का शव गांव के मुख्य रास्ते पर पड़ा मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान बताए गए हैं। शव के पास मृतक का एक पैर भी कटा हुआ मिला। सूचना मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है। शिकारपुर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.