बुलंदशहर, फरवरी 28 -- बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर निवासी कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित पर घर में घुसकर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव इस्माइलपुर निवासी पूनम पंडित ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 24 फरवरी की रात वह अपने गांव के चाचा के साथ दनकौर एक शादी से लौट रही थी। गांव के मोड़ पर पड़ोस का एक लड़का नशे की हालत में रोड पर पड़ा था। पहचान कर वह उसे घर लेकर आई और खाना खिलाकर उसके घर भेज दिया। अगली सुबह वह अपने भाई के साथ आया और कहने लगा कि उसके भाई राजीव की चेन गिर गई। मना करने पर संजीव ने तमंचा निकाल और उसके सिर पर रख दिया। राजीव ने उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसकी मां और भाभी ने उसे बचाया। दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.