बुलंदशहर, मार्च 24 -- अहार थाना क्षेत्र के गांव खनोदा में मंगलवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक 70 वर्षीय सीआरपीएफ से रिटायर्ड सैनिक गांव में स्थित एक टावर पर चढ़ गया। सैनिक के अनुसार दो युवकों पर उसका करीब साढ़े पांच लाख रुपये बकाया है, जो बार बार तगादे के बाद भी उसे नहीं मिल रहा।करीब दो घन्टे चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने आश्वासन देकर किसी तरह सैनिक को नीचे उतार लिया। जिसके बाद लोगो ने राहत की सांस ली। क्षेत्र के गांव खनोदा निवासी भंवर सिंह सीआरपीएफ से रिटायर्ड है। जो गांव में रहकर खेती बाड़ी कर रहे है। करीब दो वर्ष पहले से गांव के ही एक युवक व कस्बा अहार निवासी एक डॉक्टर पर कमेटी के उनके करीब साढ़े पांच लाख रुपये बकाया चल रहे हैं। लगातार तगादा करने के बावजूद भी उक्त लोग पैसा वापस नहीं कर रहे। मंगलवार सुबह भंवर सिंह गांव में स्थ...