बुलंदशहर, जनवरी 23 -- बुलंदशहर। गणतंत्र दिवस पर बुलंदशहर में देशभक्ति और शिक्षा का एक अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। बीएसए कार्यालय में एक ऐतिहासिक अभियान की शुरुआत हुई है, जिसके तहत 77 बच्चे लगातार 77 घंटे तक भारत का संविधान लिखकर नया कीर्तिमान रचने की तैयारी में हैं। डीएम श्रुति के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने किया। अभियान की शुरुआत 23 जनवरी को हुई और यह अनवरत 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस की सुबह तक जारी रहेगा। इस दौरान स्कूली बच्चे पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ संविधान लेखन में जुटे हुए हैं। इस महाभियान को सफल बनाने में निकुंज कुमार और उनकी टीम विशेष योगदान दे रही है। कड़ाके की ठंड के बावजूद बच्चों का हौसला देखते ही बन रहा है। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने...