बुलंदशहर, मई 29 -- बुलंदशहर। जनपद में गुरुवार की रात मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी। बारिश और ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 10 घंटे बिजली ठप रही। हालांकि, राहत की यह फुहारें शुक्रवार सुबह होते ही गायब हो गईं और तेज धूप निकलने से एक बार फिर पारे ने छलांग लगानी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस आंधी-बारिश के चलते जिले के तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- तापमान लुढ़का लेकिन धूप और उमस से नहीं मिली राहत इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि...