बुलंदशहर, मार्च 20 -- खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस के इंजन के पेंटो में अचानक आग लग गई। जिसको समय रहते ही काबू कर लिया गया। ट्रेन को खुर्जा जंक्शन पर रोका गया। ट्रेन को अतिरिक्त इंजन की मदद से लूप लाइन पर लाया गया। स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीना ने बताया कि ट्रेन संख्या 13697 अमृत भारत एक्सप्रेस गुरुवार को बिहार के गया से रवाना हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच पुरानी दिल्ली स्टेशन जा रही थी। अलीगढ़ जंक्शन के बाद से ट्रेन में कोई तकनीकी समस्या सामने आई। ऐसे में लोको पायलट ने इंजन में तकनीकी समस्या की सूचना खुर्जा जंक्शन रेलवे प्रबंधन को दी। खुर्जा जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर एक से पहले ही ट्रेन को रोक दिया गया। तभी इंजन के पेंटो (रेलवे लाइन के ऊपर लगे तारों से इंजन को बिजली सप्लाई देने वाला उपकरण) में शॉर्ट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.