बुलंदशहर, अगस्त 23 -- हरिद्वार से आगरा डाक कांवड़ लेकर जा रहे बाइक सवार पांच कांवड़ियों को थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में मामन फ्लाईओवर के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे पांचों घायल हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हरिद्वार से आगरा के लिए करीब 40 शिवभक्त डाक कांवड़ लेकर आ रहे थे। इसी दौरान मामन फ्लाईओवर के निकट पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने पांच कांवड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमें पिंटू, अजय, दिव्यांश, सौरभ और अंकित घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए खुर्जा के सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने तीन कांवड़ियों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- अलग-अलग हादसों में तीन कांवड़ियों की मौत, कई घायल हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर कांवड़ियों की भीड़ जुट गई। दुर्...