बुलंदशहर, जून 28 -- बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के अमरगढ़ गांव में शनिवार रात सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। अमरगढ़ में मंगलपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। मृतकों की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्याना कलां निवासी देवेंद्र पुत्र गंगासिंह (45 वर्ष) और पप्पू (38 वर्ष) के रूप में हुई है। देवेंद्र अमरगढ़ गांव में फास्ट फूड कॉर्नर चलाते थे। रोज की तरह शनिवार रात भी वह दुकान बंद कर अपने दोस्त और पड़ोसी पप्पू के साथ बाइक से घर वापस लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे चामुंडा मंदिर के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी。

हादसे की...