बुलंदशहर, मार्च 4 -- सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में होली पर पूजा कर लौट रहे युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर परिजनों व गांव में आक्रोश फैल गया। सूचना पर अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। वही अस्पताल पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।क्षेत्र के गांव जोली निवासी बन्नू ने बताया कि उनके चचेरे भाई अनिल 40 वर्ष नगर की एक डेयरी पर नौकरी करते थे। बुधवार की सुबह वह सिकंदराबाद स्थित चामुंडा मंदिर के पास पूजा करने के लिए गए थे। करीब 9 बजे उन्हें सूचना मिली कि अनिल लहूलुहान हालत में रास्ते में पड़े हुए हैं। सूचना पर वह परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और अनिल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनिल के सिर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.