बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- बुलंदशहर। जिले में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सूर्यदेव के तेवर बेहद तल्ख नजर आए, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। आसमान से बरस रही आग और भीषण लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। स्थिति यह है कि सुबह से ही चिलचिलाती धूप और पसीने ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। तापमान में आए अचानक उछाल ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं। डॉक्टरों के मुताबिक तेज धूप के कारण हीट स्ट्रोक (लू लगना) का खतरा काफी बढ़ गया है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- गर्मी से हालत खराब, तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा झुलसा देने वाली गर्मी के बीच राहत की एक उम्मीद जगी है। मौसम विभाग का पूर्वान...