बुलंदशहर, मई 17 -- डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव चिल्मापुर स्थित आम के बाग में एक प्रेमी युगल द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल ने पहले सुसाइड का वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और दोनों को गंभीर अवस्था में पेड़ नीचे उतारकर डिबाई के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अलीगढ के अतरौली क्षेत्र की एक युवती की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है और वह कक्षा 9 तक पढ़ी है। गांव के ही युवक लवकुश से उसका पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों द्वारा इस रिश्ते का लगातार विरोध किया जा रहा था। इसी बीच 25 अप्रैल को यु...