बुलंदशहर, मई 2 -- एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के तहत सिकंदराबाद कोतवाली प्रभारी नीरज मलिक और जेल चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके साथ ही सिकंदराबाद के एसएसआई अरुण कुमार सहित तीन अन्य पुलिसकर्मियों को भी लाइन भेजा गया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते की गई है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।मामले की जांच सीओ भास्कर कुमार मिश्रा को सौंपी गई है। सीओ ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।एसएसपी यह भी पढ़ें- इंस्पेक्टर समेत चार दरोगा और दो सिपाहियों के तबादले की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के रूप में देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...