बुलंदशहर, अप्रैल 20 -- बुलंदशहर। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के शिकारपुर रोड स्थित एक होटल के बाहर रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। रविवार की देर शाम शिकारपुर रोड स्थित एक होटल में एक निजी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें शामिल होने के लिए कई लोग अपनी-अपनी गाड़ियों से पहुंचे थे। कार्यक्रम के चलते होटल के बाहर सड़क किनारे बड़ी संख्या में वाहन खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी भी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आतिशबाजी से निकली चिंगारी पास में खड़ी एक कार पर जा गिरी। यह भी पढ़ें- गैस रिफिलंग करते वक्त घर में लगी आग, तीन लोग झुलसे जिससे उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास में खड़ी अन्य दो...