बुलंदशहर, अप्रैल 22 -- नगर क्षेत्र के ग्राम मऊखेड़ा में संपत्ति के विवाद को लेकर एक महिला के साथ उसकी मां और भाइयों द्वारा हमला कर बुरी तरह मारपीट की है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने लोहे के डंडे से हमला कर उसके हाथ की हड्डी तोड़ दी और घर में तोड़फोड़ की। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में गांव मऊखेड़ा निवासी पीड़िता गुलफिशा पत्नी शहीद ने तहरीर देकर बताया कि उसकी मां शन्नो ने उसे करीब 200 गज जगह मकान बनाने के लिए वसीयत के रूप में दी थी। गुलफिशा ने करीब डेढ़ साल पहले उस जमीन पर अपना मकान बना लिया और अपने बच्चों के साथ रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि अब उसकी मां शन्नो, भाई सोनू उर्फ आसिफ और नाज़िर उस जगह के बदले 20 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि 15 अप्रैल को दोपहर आरोपी पक्ष ने घर में घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.