बुलंदशहर, जून 7 -- बुलंदशहर। पहासू थाना क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव निवासी गजेंद्र पुत्र छत्रपाल पिछले पांच वर्षों से अलीगढ़ में अपनी पत्नी तथा दो बच्चों के साथ रहता था। पत्नी कल्पना ने बताया कि एक दिन पूर्व गजेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई, उसे अलीगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को गांव अटेरना ले गए, परिजनों ने गजेंद्र की हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पहासू पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...