बुलंदशहर, अगस्त 11 -- बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के विभिन्न स्थानों पर शिवरात्रि के पावन पर्व श्रद्धालुओं की शिवालयों पर कतारें लगी रहीं। कांवड़ियों ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंगलवार की सबह से ही शिवरात्रि के उपलक्ष में बुलंदशहर नगर के श्री राजराजेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धपीठ, गंगा मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर आनंदेश्वर मंदिर, खुर्जा के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सहित जिले के सभी शिव मंदिरों पर भक्तों का तांता लगा रहा। कतारबद्ध होकर कांवड़ियों ने शिवालयों पर जलाभिषेक किया। मंदिर के निकट स्वास्थ्य विभाग की ओर से कांवड़ियों के लिए उपचार की सुविधा की गई। जहां पर कांवड़ियों के जख्मी पैरों की मरहम पट्टी की गई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, जयकारों से ...