बुलंदशहर, मार्च 18 -- नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में शादी समारोह के दौरान गाड़ी हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद में जीजा-साले पर रॉड और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित का जबड़ा दो जगह से टूट गया। दोनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​नगर कोतवाली में सिकंदराबाद के गांव गफ्फारगढ़ी निवासी पीड़ित धनेश पुत्र राजेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 7 मार्च की रात अपने जीजा ललित के साथ भूड़ स्थित शिप्रा होटल में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए थे। पार्किंग में गाड़ी हटाने को लेकर उनका विवाद नजीमपुरा निवासी अमन पुत्र सुधीर से हो गया। उस समय वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। ​आरोप है कि करीब एक घंटे बाद आरोपी अमन अपने साथी शिवा और 3-4 अज्ञात युवको...