बुलंदशहर, सितम्बर 1 -- बुलंदशहर। छतारी थाना क्षेत्र के गांव जिनामई में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक के महिला से कथित अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। युवक की घर में मौजूदगी का पता लगने पर पति गांव पहुंचा और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव जिनामई निवासी 28 वर्षीय पुष्पेंद्र के गांव की ही शादीशुदा महिला से कथित प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। पुष्पेंद्र महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान महिला के पति को युवक के घर में मौजूद होने की जानकारी हो गई। वह दिल्ली से गांव पहुंच गया। आरोप है कि घर पहुंचने पर पति ने पुष्पेंद्र को पकड़ लिया और लाठी-डंडों ...