बुलंदशहर: विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन में रोपे गए पौधे
बुलंदशहर, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी देहात) अंतरिक्ष जैन ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। एसपी देहात ने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण का महत्व समझाते हुए कहा कि सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसका संरक्षण और नियमित देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए बढ़-चढ़कर योगदान देने की अपील की। इस मौके पर पुलिस लाइन के अन्य अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने भी परिसर में फलदार व छायादार पौधे रोपे। यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण इस अवसर पर अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस पर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.