बुलंदशहर, मार्च 16 -- कोतवाली देहात क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव अकबरपुर निवासी शिवा पुत्री नसरु ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 13 मई 2023 को सिकंदराबाद निवासी फुरकान उर्फ राजा के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले कम दहेज का ताना देने लगे और मायके से कार व नकदी लाने का दबाव बनाने लगे। पति, ननद तैयबा व रिजवाना और सास-ससुर ने मिलकर उसे कमरे में बंद कर कई बार बेरहमी से पीटा। पीड़िता का आरोप है कि 22 फरवरी 2026 को पति फुरकान ने उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इस दौरान पति ने ढाई वर्षीय बेटे अबू बकर को अपने पास रख लिया, जबकि एक वर्षीय पुत्री जायरा के साथ पीड़िता को मायके भे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.