बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- लोकतंत्र सेनानी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रथम जिलाध्यक्ष मदनपाल शर्मा का 90 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते रविवार की सुबह निधन हो गया। नगर के रेसकोर्स कॉलोनी निवासी मदनपाल शर्मा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह बुलंदशहर नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनके पुत्र सुनील शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह उन्होंने करीब 4:30 बजे अंतिम सांस ली। मदनपाल शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मेरठ के प्रांत बौद्धिक प्रमुख और बुलंदशहर विभाग के कार्यवाह रहे थे। एनएएस कॉलेज मेरठ के प्राचार्य भी रहे। उनका अंतिम संस्कार नगर के देवीपुरा स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनके निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, व्यापारी एवं सामाजिक संगठन के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दु...