बुलंदशहर, फरवरी 3 -- साइबर ठगों ने एक बार फिर एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है। नगर के आवास विकास कॉलोनी के एक व्यक्ति के मोबाइल पर अज्ञात ठगों ने लिंक भेजकर उसके बैंक खाते से रकम निकाल लो। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में आवास विकास कॉलोनी निवासी किशनलाल पुत्र कैलाश चंद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया था। जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, उनके खाते से किस्तों में कुल 1.50 लाख रुपये निकाल लिए गए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और साइबर थाने में प्रार्थना पत्र दिया। साइबर क्राइम पुलिस थाने के उपनिरीक्षक धीरेश कुमार ने मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि पीड़ित के खाते से निकाली गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.