बुलंदशहर: रास्ते के विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग, एक गिरफ्तार
बुलंदशहर, मई 15 -- बुलंदशहर। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव माधवगढ़ में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार अजेय ने बताया कि गांव में रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में मामूली विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते बढ़ गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष में भय फैलाने के लिए खुलेआम हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने फायरिंग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.