बुलंदशहर, फरवरी 18 -- नगर क्षेत्र के गांव बहलीमपुरा में रंजिश के चलते दबंगों ने एक घर में घुसकर पिता पुत्र समेत महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया। हमलावरों ने घर के बाहर बैठे बुजुर्ग के साथ गाली-गलौज की। हमले में बुजुर्ग के बेटे की आंख में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में पीड़ित रविंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 16 फरवरी की शाम उनके पिता राजपाल सिंह घर के दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान गांव के ही प्रेमवीर पुत्र गजेंद्र वहां आए और रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। जब उनके पिता ने इसका विरोध किया, तो प्रेमवीर के साथ प्रवेश और गजेंद्र भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने घर के भीतर घुसकर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब रविंद्र और उनकी भाभी नीलम बीच-बचाव करने आए, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर घाय...