बुलंदशहर, फरवरी 1 -- माघ पूर्णिमा पर रविवार को अनूपशहर, कर्णवास, अहार, नरौरा, रामघाट और राजघाट गंगा तटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। माघ पूर्णिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष पर्व है। इस पर्व पर गंगा स्नान और तटों पर पूजा अर्चना का विशेष फल मिलता है। इसी के चलते नरौरा के आसपास अलीगढ़, सासनी, अतरौली, डिबाई, बदायूं, चंदौसी आदि सहित आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु गंगा तटों पर पहुंचे और स्नान कर सत्यनारायण कथा, हवन, अनुष्ठान इत्यादि धार्मिक कार्य संपन्न कराए। बहुत से श्रद्धालुओं ने परिवारों सहित गंगा तटों पर पहुंच श्रद्धा और भक्ति के साथ गंगा में स्नान किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा स्नान और धार्मिक कर्म करने से विशेष फल मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...