बुलंदशहर, अगस्त 11 -- बुलंदशहर। महाभारत कालीन अहार स्थित प्रसिद्ध अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर सावन शिवरात्रि पर मंगलवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गोमुख और हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए शिव भक्तों ने हर हर महादेव के जयकारे के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रात्रि 12:00 बजे से ही जलाभिषेक शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग कर लाइन लगवा दीं। इससे श्रद्धालुओं को जलाभिषेक में सुविधा हुई। मंदिर के महंत विक्रम गिरी ने बताया कि मध्य रात्रि से ही कांवड़ लेकर आए श्रद्धालु और अन्य श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध आदि से भगवान शंकर का जलाभिषेक कर मनौती मांगी। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: बारिश के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का किया जलाभिषेक पूरा क्षेत्र शिव भक्तों क...