बुलंदशहर: मस्जिद में ऐलान करने से रोका, थप्पड़ मारकर दी जान से मारने की धमकी
बुलंदशहर, जून 20 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव काजमपुर देवली में मस्जिद में मौत का ऐलान करने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी ने मस्जिद परिसर में थप्पड़ मारने के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। गांव काजमपुर देवली निवासी अधिवक्ता एजाज अहमद ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका छोटा भाई अफजल 15 जून की सुबह करीब 9:10 बजे मस्जिद से गांव के एक व्यक्ति की भांजी की मौत की सूचना का ऐलान कर बाहर निकल रहा था। आरोप है कि मस्जिद के गेट के पास खड़े सदाकत ने अफजल को रोक लिया और उसके चेहरे पर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए भविष्य में मस्जिद में ऐलान करने या नमाज पढ़ने आने पर जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- मस्जिद में ऐलान करने से रोका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.