बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- बुलंदशहर। जनपद में शुक्रवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। आसमान में सुबह से ही काली घटाएं छाई हुई हैं, जिससे गर्मी के बीच लोगों को बड़ी राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई है। वहीं, बदले मौसम ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें डाल दी हैं। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना बनी हुई है। आगामी पांच दिनों तक जनपद में तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है। तापमान गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, जिससे लोगों को समय से पूर्व सुहावने मौसम का अहसास होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...