बुलंदशहर, मई 2 -- प्रेम प्रसंग से जुड़े एक दर्दनाक मामले में प्रेमी द्वारा पेट्रोल डालकर जलाई गई युवती की आठ दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती ने दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकारपुर निवासी युवती 25 अप्रैल को अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सालवानपुर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि उसके प्रेमी आशीष की सगाई तय होने की सूचना मिलने पर वह उससे मिलने उसके घर गई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि प्रेमी आशीष तथा उसके परिजनों ने युवती पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी युवती को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। जहां आठ दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसकी मृत्यु...