बुलंदशहर, मार्च 19 -- बुलंदशहर। जिले के विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की। मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं। प्रथम नवरात्रि में बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई सहित विभिन्न स्थानों पर माता शैलपुत्री की पूजा के लिए मंदिरों में भक्तों की कतारें सुबह से ही लग गई। लोगों ने घरों में पूजा शुरू करते हुए व्रत रखा। इसके क्रमबद्ध नवरात्रि शुरू होने से पूर्व बुधवार की देर रात से भक्तों ने खुर्जा के नव दुर्गा शक्ति मंदिर पर पहुंचकर जोत ली। गुरुवार की सुबह से ही श्रद्धालु माता शैलपुत्री स्वरूप के दर्शनों के लिए मंदिर में पहुंचने लगे। मंदिर कमेटी ने उचित व्यवस्था कर श्रद्धालुओं के लिए कतार लगवाते हुए माता शैलपुत्री के स्वरूप के दर्शन कराए। मातारानी को सफेद रंग की पोषाक धारण क...