बुलंदशहर, जून 22 -- अलीगढ़ जनपद पुलिस द्वारा थाना चंडौस क्षेत्र में पकड़े गए 700 किलो मीट के सैंपल की गौमांस होने की हुई पुष्टि के मामले में खुर्जा निवासी कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई व मीट फैक्ट्री के स्वामी को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही मीट फैक्ट्री में दो अन्य साझेदारों को भी गिरफ्तार किया। रविवार को जिला बुलंदशहर की प्रशासनिक टीम ने खुर्जा स्थित मीट फैक्ट्री में संबंधित दस्तावेजों को खंगालते हुए जांच की। इसके बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया यह भी पढ़ें- पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई की मीट फैक्ट्री सील गिरफ्तारी की प्रक्रिया वर्ष 1991 में प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सरकार में केंद्रीय खाद्य और नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री रहे सरवर हुसैन के भाई अनवर हुसैन खुर्जा स्थित अल हम्द फ्रोजन फूड्स के स्वामी हैं। विगत 1...