बुलंदशहर: पिस्टल गोलियों से लिखा "राघव", फोटो वायरल
बुलंदशहर, मार्च 16 -- अरनिया थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी हथियार तस्कर द्वारा पिस्टल की गोलियों से 'राघव' लिखा हुआ सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। वायरल फोटो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। अरनिया के गांव बड़ागांव निवासी अभिषेक राघव पूर्व में लूट और हथियार तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। सोमवार को उक्त हथियार तस्कर के कुछ फोटो वायरल हुए। जिसमें से एक फोटो में पिस्टल की गोलियों से राघव लिखा हुआ दिख रहा है। साथ ही अन्य फोटो में तमंचा और पिस्टल दिख रहें हैं। एक फोटो पर नया स्टॉक आने की भी बात लिखी हुई है। साथ ही गांव के लोगों के लिए धमकी भी लिखी है। सोशल मीडिया पर उक्त फोटो के वायरल होने के बाद ग्रामीणों के बीच भी भय का माहौल है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.