बुलंदशहर, जून 19 -- नरसेना स्थित गणेश इंटर कॉलेज में सांसद डॉक्टर भोला सिंह ने गुरुवार रात चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। कई विभागों के अफसर या उनके प्रतिनिधि के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर संसद ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई कराने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों ने निजी दुकानों पर यूरिया के साथ जबरन कीटनाशक देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की, जिस पर सांसद ने एडीओ कृषि हरिप्रसाद को संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। सांसद ने गांव नरसेना में मुख्य सड़क से सोनू ठाकुर के मकान तक नवनिर्मित आरसीसी रोड का लोकार्पण किया।

ग्रामीणों की समस्याएँ इस...