बुलंदशहर, मई 18 -- सोमवार को सोशल मीडिया पर एक युवक का स्याना कोतवाली परिसर में गुंडई भरे गाने पर रील बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि वीडियो स्याना कोतवाली परिसर का है, जिसमें युवक बेखौफ होकर रील बनाता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...