बुलंदशहर: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
बुलंदशहर, अक्टूबर 2 -- बुलंदशहर। नरसेना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी एक युवक की नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों में कोहराम मच गया। गांव कमालपुर निवासी 28 वर्षीय अमित राणा पुत्र रमेश चंद नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। गुरुवार देर शाम वह बाइक से कहीं जा रहा था। सूरजपुर क्षेत्र के चौकी तिलपता के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि अमित के दो छोटे बच्चे और पत्नी है। युवक की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन शव लेने के लिए गांव से नोएडा रवाना हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.